फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Atal Residential School Case: Inspection of food material handling and food quality intensified

अटल आवासीय विद्यालय प्रकरण: खाद्य सामग्री के रखरखाव और भोजन की गुणवत्ता की जांच तेज

Mon, 20 Jul 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Atal Residential School Case: Inspection of food material handling and food quality intensified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में छात्रों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। विद्यालय में बच्चों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के भंडारण और रखरखाव समेत विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। मामले में भोजन तैयार करने और सामग्री उपलब्ध कराने वाली दो कार्यदायी संस्थाओं के प्रबंधकों एवं एक सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में 16 जुलाई को भोजन करने के बाद कई छात्र-छात्राओं को पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर 49 छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद सभी की स्थिति में सुधार होने पर 18 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने भर्ती छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर अन्य बच्चों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य जियालाल की तहरीर पर जाखलौन पुलिस ने भोजन व्यवस्था से जुड़ी फर्म शालू एसोसिएट्स के प्रबंधक ब्रजकिशोर तथा विद्यालय और मैस की साफ-सफाई का कार्य देख रही मेसर्स निर्मल फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के प्रबंधक प्रवीण टंडन और सुपरवाइजर जयसिंह कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने विद्यालय में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री, उसके भंडारण की व्यवस्था और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विद्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं से भी जानकारी जुटाएगी, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed