फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered regarding the seizure of groundnut seeds in Tapriyan.

Lalitpur News: टपरियन में बरामद मूंगफली के बीज मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered regarding the seizure of groundnut seeds in Tapriyan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला टपरियन में छापेमारी के दौरान 188 पैकेट सरकारी मूंगफली बीज बरामद होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सरकारी बीज की कालाबाजारी की आशंका जताई गई है।
जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई को सूचना मिली थी कि मोहल्ला टपरियन में सरकारी बीज का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर उन्होंने उप कृषि निदेशक एवं अन्य अधिकारियों के साथ शाम करीब 7:45 बजे मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान संतोष पटेल पुत्र रामकिशन पटेल के मकान में मूंगफली बीज की जीजी-37 प्रजाति के 80 बैग और वीर सिंह पटेल पुत्र तिलकराम पटेल के मकान में 105 बैग रखे मिले। प्रत्येक बैग का वजन 20 किलोग्राम था।
विज्ञापन

पूछताछ में संतोष पटेल ने बताया कि बीज वीर सिंह पटेल ने उसके घर पर रखवाया था। बाद में मौके पर पहुंचे वीर सिंह पटेल ने दावा किया कि बीज विभिन्न गांवों के किसानों का है और मूंगफली का दाना निकालने के लिए रखा गया है। हालांकि वह इस संबंध में कोई संतोषजनक अभिलेख या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बीज को संदिग्ध मानते हुए पुलिस की मौजूदगी में जब्त कर केंद्रीय कृषि बीज भंडार डोड़ाघाट में सुरक्षित रखवा दिया। जांच के दौरान एक अन्य कमरे में भी बड़ी संख्या में खाली बोरियां दिखाई दीं, लेकिन संबंधित कमरे की चाबी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सरकारी मूंगफली बीज के अनियमित भंडारण और संभावित कालाबाजारी से जुड़ा प्रतीत होता है। यह कृत्य बीज अधिनियम-1966 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय है।

जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed