{"_id":"6a52a81fc48166040f02cfc1","slug":"retired-teachers-suicide-pac-camps-in-chiklaua-village-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159478-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक सुसाइड : चिकलौआ गांव में पीएसी ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक सुसाइड : चिकलौआ गांव में पीएसी ने डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी के आत्महत्या मामले में तत्कालीन एसपी सहित गांव के पांच लोगों पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हाे गई है। इसके बाद गांव में शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए पीएसी ने डेरा जमा लिया है। इसके साथ पुलिस भी गांव में भ्रमणशील बनी हुई है।
थाना बार अंतर्गत ग्राम चिकलौटा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 78 वर्षीय राजाराम गोस्वामी ने बृृहस्पतिवार को विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने तीन सुसाइड नोट लिखे थे जिसमें उन्होंने आत्महत्या का जिम्मेदार वर्ष 2002 में हुई घटना के दौरान पुलिस अधीक्षक रहे एलवी एंटोनी देवकुमार सहित गांव के गोकुल प्रसाद, कामता प्रसाद, देवेंद्र कुमार, गुलाब, छोटेलाल को जिम्मेदार ठहराया था। 10 जुलाई को थाना बार पुलिस ने तत्कालीन एसपी सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पूर्व प्रधान के पिता की मौत के बाद गांव में मातम छा गया था। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ और गांव में एहतियात के तौर पर और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात आधा प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। पीएसी ने गांव के सचिवालय में डेरा जमाया है। वहीं मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी के घर के बाहर भी पुलिस मौजूद रही और अन्य पुलिस गांव में भ्रमणशील रही। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है। गांव में शांति है और किसी प्रकार के कोई तनाव की स्थिति नहीं है। मुकदमे को लेकर जांच की जा रही है।