{"_id":"6a5d38029a209acc7806f8fb","slug":"children-continue-to-fall-ill-at-atal-residential-school-with-11-more-admitted-in-24-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-159891-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के बीमार पड़ने का सिलसिला जारी, 24 घंटे में 11 और भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के बीमार पड़ने का सिलसिला जारी, 24 घंटे में 11 और भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन/ललितपुर। बिरधा ब्लॉक के ग्राम धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के बीमार पड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में 11 और छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें चार बच्चों को शनिवार रात और सात को रविवार शाम भर्ती किया गया। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि सभी बच्चों की हालत में सुधार है।
विद्यालय में 16 जुलाई को दोपहर का भोजन करने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। प्रारंभिक तौर पर 37 बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसी रात नौ अन्य बच्चों की तबीयत खराब होने पर उन्हें भी अस्पताल लाया गया। इसके बाद 17 जुलाई को तीन और बच्चों को भर्ती कराया गया, जिससे बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 49 हो गई थी।
शनिवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर 35 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी देकर विद्यालय भेज दिया गया, जबकि 14 बच्चों को निगरानी में रखा गया था। इस बीच अस्पताल से लौटने के बाद परिधि, प्रियंका और प्रिंसी की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। वहीं छात्रा ललिता देवी को भी पेट दर्द की शिकायत हुई। चारों छात्राओं को शनिवार रात करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे सात अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। भर्ती किए गए बच्चों में अंश पुत्र तुलसीराम, संगीता पुत्री प्रमोद, परी पुत्री बलवीर, खुशबू पुत्री अरविंद, प्रतीक पुत्र प्रमोद, मनोरमा पुत्री अंतिम और अनुष्का पुत्री राकेश शामिल हैं।
चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर जल्द ही उन्हें विद्यालय भेज दिया जाएगा। अस्पताल में भर्ती बच्चों की निगरानी प्रशासनिक अधिकारी भी कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खाद्य सामग्री की रिपोर्ट का इंतजार, पानी की जांच रिपोर्ट सामान्य
अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के बीमार होने के बाद जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजन, खाद्य सामग्री और आरओ के पानी के नमूने जांच के लिए भेजे थे। अभी खाद्य सामग्री और भोजन की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल संस्थान से कराई गई पानी की जांच में पानी की गुणवत्ता सामान्य पाई गई है। भोजन और खाद्य सामग्री की जांच रिपोर्ट तीन से चार दिन में मिलने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों के बीमार होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों की ब्लड रिपोर्ट सामान्य आई है। कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की हालत में सुधार है।
- सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी