फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food Marketing Department team conducts raids and inspects stocks to curb sugar hoarding.

Lalitpur News: चीनी की जमाखोरी रोकने को खाद्य विपणन विभाग की टीम ने की छापेमारी, जांचा स्टॉक

Mon, 24 Aug 2026 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Food Marketing Department team conducts raids and inspects stocks to curb sugar hoarding.
ललितपुर। खाद्य विपणन विभाग ने चीनी के थोक व्यापारियों के यहां स्टॉक जांचने के लिए छापे की कार्रवाई की। विभागीय टीम ने सभी व्यापारियों से चीनी का निस्तारण 30 दिन में करने के निर्देश दिए और जमाखोरी होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, डीलरों को प्रत्येक शुक्रवार को सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध स्टॉक की घोषणा करनी होगी।
विज्ञापन

चीनी के दामों में भारी उछाल के बाद जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने जनपद में चीनी के बड़े डीलराें के यहां पहुंचकर चीनी का स्टॉक जांचा और इसका विवरण लेने के साथ ही डीलरों को उचित दाम पर ही चीनी प्राप्त कराए जाने के निर्देश दिए। बताया कि पुराना स्टॉक का रेट 55 रुपये और चीनी का नया स्टॉक आने पर 60 रुपये तक ही सीमित रखने के कड़े निर्देश दिए। खाद्य विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय ने संबंधित चीनी डीलरों को चीनी की चार हजार क्विंटल की स्टॉक लिमिट से अवगत कराते हुए निर्देश दिए कि सभी डीलर प्रत्येक निर्देश दिए कि किसी भी दशा में चीनी की प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक भंडारण न किया जाएगा। 30 दिन में ही चीनी का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

------
तहसील स्तर पर गठित की टीमें, तय की जिम्मेदारी
जिलाधिकारी ने जनपद में चीनी डीलरों, स्टॉकिस्ट, थोक व खुदरा विक्रेता की दुकानों या गोदामों का निरीक्षण करने व स्टॉक के सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर टीमों का गठन किया है। इस टीम में संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे, जबकि सदस्य संबंधित तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति निरीक्षक/पूर्ति निरीक्षक, संबंधित मंडी सचिव, कृषि मंडी उत्पादन समिति को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियाें को निर्देश दिए कि टीम प्रत्येक शुक्रवार को घोषित चार हजार क्विंटल का सत्यापन करते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिले में 293.20 मीट्रिक टन चीनी उपलब्ध
पोर्टल पर पंजीकृत फर्म - घोषित स्टॉक की मात्रा
पीयूष ट्रेडर्स- 0.50 मीट्रिक टन
अंशुल ट्रेडर्स- 6.50 मीट्रिक टन
गोरीशंकर गोरधनदास- 46.70 मीट्रिक टन
पदम पारस ट्रेडर्स- 115 मीट्रिक टन
सजल इंटर प्राइजेज- 41 मीट्रिक टन
धन्य कुमार, राकेश कुमार- 15.50 मीट्रिक टन
तातश्री ट्रेडर्स- 46.80 मीट्रिक टन
श्रीजी कार्पेारेशन- 05 मीट्रिक टन
पंचमलाल श्रीचंद्र- 16.80 मीट्रिक टन
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed