फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: CMO makes surprise visit to CHC Birdha; no staff found from registration counter to OPD.

Lalitpur: सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी बिरधा की खुली पोल, पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक नहीं मिला स्टाफ

Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। पर्चा काउंटर, फार्मेसी, आयुष्मान कक्ष और इमरजेंसी में सुबह नौ बजे तक कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं मिला।

विज्ञापन
Lalitpur: CMO makes surprise visit to CHC Birdha; no staff found from registration counter to OPD.
बिरधा सीएचसी में सीएमओ निरीक्षण करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। पर्चा काउंटर, फार्मेसी, आयुष्मान कक्ष और इमरजेंसी में सुबह नौ बजे तक कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं मिला। वहीं, ओपीडी कक्ष पर ताले लटके नजर आए।
विज्ञापन


सीएमओ के अचानक पहुंचने पर अस्पताल में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित मिले डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed