{"_id":"6ab39de917e2d3622e0f6e08","slug":"video-chc-birdha-exposed-during-cmos-surprise-inspection-no-staff-found-present-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी बिरधा की खुली पोल, नहीं मिला कोई स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी बिरधा की खुली पोल, नहीं मिला कोई स्टाफ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। पर्चा काउंटर, फार्मेसी, आयुष्मान कक्ष और इमरजेंसी में सुबह नौ बजे तक कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं मिला। वहीं, ओपीडी कक्ष पर ताले लटके नजर आए।
सीएमओ के अचानक पहुंचने पर अस्पताल में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित मिले डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।