फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Body of an IIT College Madawara employee found on railway tracks in Ayodhya

Lalitpur: आईआईटी कॉलेज मड़ावरा के कर्मचारी का शव अयोध्या में रेल पटरी पर मिला, 16 जुलाई से लापता था युवक

Sun, 19 Jul 2026 09:05 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 19 Jul 2026 09:05 PM IST
सार

परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने की सूचना पर परिजन अयोध्या पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव लाया गया।

विज्ञापन
Lalitpur: Body of an IIT College Madawara employee found on railway tracks in Ayodhya
मृतक सुंदर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कस्बा मड़ावरा स्थित आईटीआई में कार्यरत एक कर्मचारी का शव अयोध्या में रेलवे ट्रैक पर मिला है। युवक 16 जुलाई से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने की सूचना पर परिजन अयोध्या पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम उल्दनाखुर्द निवासी 26 वर्षीय सुंदर मड़ावरा स्थित आईटीआई में प्रचार-प्रसार का कार्य करता था। वह कई वर्षों से मड़ावरा कस्बे में किराये के कमरे में रह रहा था। परिजनों के अनुसार 16 जुलाई को वह अचानक लापता हो गया था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि अयोध्या जनपद में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। पहचान होने पर सुंदर के परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


रविवार को शव गांव उल्दनाखुर्द पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में एक पुत्र है।परिजनों ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी होने से इन्कार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed