{"_id":"6a36af5ace7690b7870bd1bd","slug":"lalitpur-cm-honors-beneficiaries-and-a-meritorious-female-student-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सीएम ने लाभार्थियों और मेधावी छात्रा को किया सम्मानित, युवा उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सीएम ने लाभार्थियों और मेधावी छात्रा को किया सम्मानित, युवा उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक और अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया।
लाभार्थियों को सम्मानित करते सीएम योगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक और अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्रा को भी प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर लाभार्थी उत्साहित और गौरवान्वित नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत संदीप और सत्येंद्र को पांच-पांच लाख रुपये के ब्याजमुक्त एवं गारंटीमुक्त ऋण के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा में जिले की छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मोहिनी पटेल को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया।
मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत आसी याज्ञिक को सात हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नंदनी को स्मार्टफोन वितरित किया गया। वन ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत कृषक फूल सिंह और जाहर सिंह को वित्तीय सहायता के चेक दिए गए। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ निशांत सागर को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का चेक प्रदान किया गया। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रीना, गीता, विद्युत सखी जमुना और बीसी सखी भागकुंवर को आरएफ और सीआईएफ के चेक वितरित किए गए।मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जताई और इसे अपने लिए प्रेरणादायी पल बताया।
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने भेंट की ओडीओपी उत्पादों की टोकरी
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत जिले में निर्मित उत्पादों की टोकरी भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी भी दी।