{"_id":"69ee017a1bb1aedd130a641f","slug":"lalitpur-female-forest-guard-caught-taking-bribe-suspended-watcher-terminated-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: रिश्वत लेते पकड़ी गईं महिला वनरक्षक निलंबित, वाचर की सेवा समाप्त, पांच हजार की घूस के साथ पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: रिश्वत लेते पकड़ी गईं महिला वनरक्षक निलंबित, वाचर की सेवा समाप्त, पांच हजार की घूस के साथ पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
लकड़ी से लदी गाड़ी निकलवाने के नाम पर महरौनी रेंज में तैनात महिला वनरक्षक प्रिया कुमारी ने पांच हजार रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
घसूकांड मामले में आरोपी को विभाग ने किया निलंबित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वन विभाग ने लकड़ी की गाड़ी निकालने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला वन रक्षक प्रिया कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। तो वहीं दैनिक श्रमिक वाचर की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। इससे पहले भी वन विभाग में करीब एक वर्ष पूर्व एक वन दरोगा को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
वन विभाग में रिश्वत से जुड़ी घटनाएं अधिक प्रकाश में आने लगी हैं, वन विभाग अवैध कटान जैसी गतिविधियां रोकने के लिए कई प्रयास करने का दावा करता है। तो वहीं विभागीय कर्मचारी इस गोरखधंधे में संलिप्त नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जहां पर लकड़ी से लदी गाड़ी निकलवाने के नाम पर महरौनी रेंज में तैनात महिला वन रक्षक प्रिया कुमारी ने पांच हजार रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विभाग ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। तो वहीं दैनिक श्रमिक वाचर जाहर सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। इससे पूर्व विगत 14 मई को वन दरोगा राजकुमार तिवारी को 6500 रुपये रिश्वत लेते हुए एंडी करप्शन ने गिरफ्तार किया था। वन विभाग में एक वर्ष के भीतर दूसरा प्रकरण यह संज्ञान में आया है।
इनका यह है कहना
विभाग में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, महिला वन रक्षक प्रिया कुमारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दैनिक श्रमिक वाचर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। नवीन कुमार शाक्य,प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X