सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Distressed by his girlfriend's marriage, the lover hanged himself to death

Lalitpur: प्रेमिका की शादी से दुखी प्रेमी ने दी जान, मंडप में शव रख परिजनों का हंगामा, दुल्हन बिना लौटी बरात

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Apr 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने विवाह स्थल के पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने शव को उठाकर सीधे मंडप के नीचे रख दिया और जमकर हंगामा किया।

Lalitpur: Distressed by his girlfriend's marriage, the lover hanged himself to death
प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने फांसी लगाकर दी अपनी जान।
विज्ञापन

विस्तार

जहां कुछ ही देर पहले शहनाइयों की गूंज और खुशियों का माहौल था, वहीं सुबह होते-होते पूरा दृश्य मातम में बदल गया। प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने विवाह स्थल के पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने शव को उठाकर सीधे मंडप के नीचे रख दिया और जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही बरात बजरंगगढ़ से वापस ले गया।
Trending Videos


बिना दुल्हन के लौटी बरात
थाना बालाबेहट क्षेत्र के ग्राम बजरंगगढ़ निवासी रामचरन सहरिया ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा अजय सहरिया पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवारों को भी थी और कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। 
शनिवार को युवती की शादी थी। बरात आई, देर रात वरमाला भी हो गई। अजय भी चुपचाप इस शादी में शामिल हुआ था, लेकिन भीतर ही भीतर वह टूट चुका था। रविवार तड़के करीब पांच बजे उसका शव शादी स्थल के पास इमली के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोते-बिलखते शव को नीचे उतारकर सीधे उसी मंडप के नीचे रख दिया, जहां कुछ देर पहले वैवाहिक रस्में निभाई गई थीं। अचानक बदले इस घटनाक्रम से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। दूल्हा पक्ष को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे बिना दुल्हन के ही बरात लेकर पाली तहसील के पालीखेड़ा गांव लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मृतक के पिता रामचरन ने दूसरे पक्ष पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजय का शव लहूलुहान हालत में मिला, जिससे संदेह पैदा होता है। हालांकि, माैके पर पहुंची बालाबेहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद शव गांव लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। जो माहौल कुछ घंटे पहले तक खुशी का था, वह देखते ही देखते गम और सवालों में बदल गया।

 

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शरीर पर कोई गहरी चोट के निशान नहीं हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी, पाली


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed