सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister of State Performs Groundbreaking Ceremony for Rampura-Birdha Link Road

Lalitpur News: रमपुरा से बिरधा संपर्क मार्ग का राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Performs Groundbreaking Ceremony for Rampura-Birdha Link Road
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बिरधा। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करमरा के मजरा रमपुरा से बिरधा तक जाने वाले संपर्क मार्ग का भूमिपूजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया। करीब 3.50 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.83 करोड़ रुपये से होगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों को इस मार्ग के अभाव में आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, बरसात में मरीजों को चारपाई पर लिटाकर अस्पताल ले जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों से कहा कि वे निर्माण कार्य की निगरानी में सहयोग करें, ताकि कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र रजक,जीतू राजा,जगत सिंह लोधी,सचिन,धनीराम, गजराज, हरदास, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed