सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man living at in-laws' home dies after consuming poisonous substance.

Lalitpur News: ससुराल में रह रहे युवक की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Young man living at in-laws' home dies after consuming poisonous substance.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ललितपुर। ग्राम सतरवांस अपनी ससुराल में दो माह से पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे 31 वर्षीय नरेश कुमार निवासी ग्राम ढैमना थाना खुरई मध्य प्रदेश ने सोमवार की शाम को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।

मृतक के फुफेरे भाई बृजेंद्र पटेल ने बताया कि उसका भाई नरेश कुमार पिछले दो माह पूर्व अपनी ससुराल कोतवाली सदर के ग्राम सतरवांस अपनी ससुराल में पत्नी रुचि व दो पुत्रियों काजल, अंजो और पुत्र यश के साथ रह रहा था। उसने यहां पर तीन चार एकड़ जमीन भी ठेका पर ले ली थी। सोमवार की दोपहर उसने ससुराल में परिजनों से यह कहते हुए रुपये लिए कि उसे अपने घर ढैमना जाना है और वहां से अनाज बेचकर वापस आ जाएगा। परिजनों ने उसे कुछ रुपये दिए तो वह बिरधा चला गया था। वहां से शाम को वह शराब के नशे में घर वापस लौटकर आया। इसी दौरान नरेश ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक तीन भाईयों में छोटा था। फुफेरे भाई ने अज्ञात कारण के चलते विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या करना बताया। इसके साथ यह भी बताया कि नरेश इससे पहले भी दो से तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकाथा। जिसमें उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था और इलाज होने के बाद उसकी जान बच गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed