सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After 18 years of marriage, a woman is adamant on living with her lover

Jhansi: शादी के 18 साल बाद प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी महिला, बच्चों को भी छोड़ने पर राजी

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार

विवाहिता पर प्रेम का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। इसके लिए वह अपनों बच्चों को भी छोड़ने पर राजी है। पति ने पुलिस से गुहार लगाई है।

Jhansi: After 18 years of marriage, a woman is adamant on living with her lover
प्रेमी के लिए परिवार को छोड़ने को राजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शादी के 18 साल बाद विवाहिता पर प्रेम का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। इसके लिए वह अपनों बच्चों को भी छोड़ने पर राजी है। विवाहिता के पति ने प्रेमनगर थाने में गुहार लगाई। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच थाने में ही घंटों पंचायत हुई।
Trending Videos


मायके की कहकर घर से निकली
थाना प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ले का युवक फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि करीब 18 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दंपती को 16 साल का बेटा एवं दस साल की बेटी है। विवाहिता की मां ने करीब ढाई महीने पहले बिजौली में किराये का मकान लिया था। उस मकान के सामने प्रमोद नामक युवक रहता है। मां से मिलने जाने के दौरान प्रमोद से उसकी पत्नी की बातचीत शुरू हो गई। उसके काम पर जाने के बाद अक्सर पत्नी मायके जाने लगी। इसी बीच उन दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। शुक्रवार को उसकी पत्नी मायके गई और वहां से वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के लिए बच्चों को भी छोड़ा
पति ने बताया कि उसके पता लगाने पर पत्नी के प्रेम संबंध का पता चला। पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी है। बच्चों को भी साथ नहीं ले गई। परिजनों के दखल देने पर सिर्फ बेटे को साथ रखने पर राजी है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि प्रमोद पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। अभी दोनों पक्षों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed