{"_id":"69f121aaf3b0b4b5e0097e28","slug":"despite-operation-720-police-fail-to-reach-major-bookies-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-785710-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ऑपरेशन 720 के बावजूद बड़े सटोरियों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम, कार्रवाई से पहले ही भाग निकले आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ऑपरेशन 720 के बावजूद बड़े सटोरियों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम, कार्रवाई से पहले ही भाग निकले आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार
सटोरियों की धरपकड़ के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन 720 भी कामयाब नहीं हो रहा है। अभी तक कोई बड़ा सटोरिया पुलिस के हाथ नहीं आया जबकि इन गिरोहों से जुड़े सटोरिये न सिर्फ सट्टा बाजार में डटे हैं बल्कि रोजाना करोड़ों का सट्टा लगा रहे हैं।
आईपीएल मैच पर सट्टा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल में करोड़ों का खेल कर रहे बड़े सटोरियों तक पहुंचने की लाख कोशिश के बावजूद पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। सटोरियों की धरपकड़ के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन 720 भी कामयाब नहीं हो रहा है। अभी तक कोई बड़ा सटोरिया पुलिस के हाथ नहीं आया जबकि इन गिरोहों से जुड़े सटोरिये न सिर्फ सट्टा बाजार में डटे हैं बल्कि रोजाना करोड़ों का सट्टा लगा रहे हैं।
एसएसपी बोले- तलाश में जुटी पुलिस
झांसी पुलिस को एक अरसे से दतिया निवासी निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, धर्मेंद्र साहू निवासी नगरा, सत्येंद्र यादव निवासी भगवंतपुरा, हर्ष साहू, अरुण यादव निवासी दतिया, अंकित यादव, नीलेश यादव एवं कुलदीप दिवाकर निवासी बबीना समेत तमाम सट्टेबाजों की तलाश है। ये पुलिस में वांछित हैं जबकि मोबाइल एप से जुड़े बड़े सट्टेबाजों का भी पुलिस सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन इनमें से अधिकांश पुलिस की कार्रवाई आरंभ होने से पहले ही निकल भागे हैं। पुलिस के हाथ सिर्फ मंझले स्तर के सटोरिये ही आ रहे हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि पुलिस टीम इन सभी का पता लगाने में जुटी है।
पांच पार्षदों के साथ 970 से अधिक सट्टेबाजों की पुलिस ने बनाई सूची
पुलिस ने सभी थानों से कुल मिलाकर 970 से अधिक सट्टेबाजों की सूची बनाई है, इनमें पांच पार्षद भी शामिल हैं। दो पार्षद कोतवाली इलाके के हैं। एक पार्षद से पुलिस ने मंगलवार को काफी देर पूछताछ की। इस सूची में सबसे अधिक सट्टेबाज कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि सराफा बाजार स्थित एक चर्चित गली के लोगों के नाम सबसे अधिक हैं। सूची में नाम आने की भनक लगने पर वे लोग भी यहां से खिसक चुके हैं। थाने वार पुलिस इनकी निगरानी के साथ ही धरपकड़ कर रही है। खास तौर से पुलिस मिनी एडमिन को तलाश रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X