{"_id":"69f1710bed3f8dc36b0ac745","slug":"jhansi-bookie-arrested-with-pistol-in-encounter-rs-22-000-along-with-coins-worth-rs-1-56-crore-recovered-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मुठभेड़ में सटोरिया तमंचे के साथ गिरफ्तार, 1.56 करोड़ के क्वाइन समेत 22 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मुठभेड़ में सटोरिया तमंचे के साथ गिरफ्तार, 1.56 करोड़ के क्वाइन समेत 22 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी की संपत्ति के बारे में सुनकर पुलिस अफसर भी दंग रह गए। उसने पुलिस को बताया कि शुरुआत में बनारस जाकर उसने यह काम सीखा। करीब ढाई साल पहले वह झांसी लौट आया। सट्टा खिलाकर करोड़ों कमा चुका है।
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया विवेक यादव को नवाबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा समेत 1.56 करोड़ रुपये के क्वाइन, 4 मोबाइल एवं 22,400 नकद बरामद हुए हैं।
एसएसपी ने बताया कि बबीना के डुबकी गांव निवासी विवेक यादव बड़े पैमाने पर आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था। मंगलवार को उसके भगवंतपुरा के पास होने की सूचना पर नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम पहुंच गई। टीम पर आरोपी ने फायर किया। उसे किसी तरह पकड़ा जा सका। उसके पास से सात आईडी मिली, जिससे वह सट्टा खिलवा रहा था। विवेक ने बताया कि रोलेक्स समेत कई सटोरियों के साथ मिलकर वह गैंग चला रहा था, उसमें धर्मेंद्र साहू समेत अन्य भी शामिल थे।
ढाई साल में ही तैयार कर ली करोड़ों की संपत्ति
विवेक यादव की संपत्ति के बारे में सुनकर पुलिस अफसर भी दंग रह गए। उसने पुलिस को बताया कि शुरुआत में बनारस जाकर उसने यह काम सीखा। करीब ढाई साल पहले वह झांसी लौट आया। इसके बाद हर सीजन आईपीएल में सट्टा लगवाने का काम करता था। पैसा रखने के लिए उसने 15 बैंक खाते किराये पर लिए थे। 1.50 लाख रुपये सिर्फ उन्हें किराये का चुकाता था। सट्टा खिलाकर करोड़ों कमा चुका है। अभी तक की छानबीन में 70 लाख रुपये की प्रॉपर्टी का पता चला। एसएसपी के मुताबिक गैंगस्टर की कार्रवाई करके इसे कुर्क किया जाएगा।
मामले की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X