फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Muni Vikaushal Sagar received a grand welcome on his arrival in the city.

Lalitpur News: मुनि विकौशल सागर के नगर आगमन पर हुई भव्य अगुवानी

Mon, 20 Jul 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Muni Vikaushal Sagar received a grand welcome on his arrival in the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। जैन मुनि विकौशल सागर महाराज का रविवार को अजितधाम दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश अत्यंत भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। मुनि के नगर आगमन पर पूरे दिगंबर जैन समाज ने गाजे-बाजे, मंगल ध्वनि एवं भव्य शोभायात्रा के साथ अगुवानी की। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया।

अजितधाम पहुंचने पर समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पाद प्रक्षालन कर मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं सकल जैन समाज ने मुनि के समक्ष श्रीफल किया। वर्ष 2026 का चतुर्मास महरौनी में संपन्न कराने की प्रार्थना मुनिश्री ने स्वीकार कर ली। इस घोषणा से श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर व जिनेंद्र देव का जयघोष कर खुशी का इजहार किया। पूरा वातावरण धर्ममय एवं भक्तिमय हो उठा। मुनि ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मा की शुद्धि, संयम, क्षमा, करुणा और सदाचार का नाम ही सच्चा धर्म है। इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, महिला मंडल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed