{"_id":"6ab97fd171f3b6f4f500da94","slug":"parasnath-temple-resonates-with-kshamavani-forgiveness-sought-for-mistakes-lalitpur-news-c-131-1-ltp1018-163958-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: क्षमावाणी से गूंजा पारसनाथ मंदिर, गलतियों के लिए मांगी क्षमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: क्षमावाणी से गूंजा पारसनाथ मंदिर, गलतियों के लिए मांगी क्षमा
Mon, 28 Sep 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बिरधा। पारसनाथ जैन मंदिर में दस दिवसीय पर्यूषण पर्व संपन्न हुआ। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक कर पुण्यार्जन किया। सकल जैन समाज ने जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की। यह आयोजन सांगानेर शिक्षण शिविर संस्थान जयपुर के पर्व जैन शास्त्री के निर्देशन में हुआ।
प्रतिदिन श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, रत्नकरण्ड, श्रावकाचार और पूजन विधान हुए। सायंकाल भक्तामर पाठ और दशलक्षण के दस धर्मों का वाचन किया गया। इनमें उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, आकिंचन और ब्रह्मचर्य शामिल थे। रात्रि में तंबोला, प्रश्नोत्तरी और भजन गायन जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी हुईं। समापन पर पर्व जैन शास्त्री को शाल और शास्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अशोक जैन, कैलाश चंद, संजय जैन मोदी और महिला मंडल मौजूद रहे।