फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Permits are not being renewed in Madhya Pradesh, operations are being carried out with the help of temporary permits.

Lalitpur News: मध्य प्रदेश में नहीं हो रहा परमिट का नवीनीकरण, अस्थायी के सहारे संचालन

Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Permits are not being renewed in Madhya Pradesh, operations are being carried out with the help of temporary permits.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मध्यप्रदेश में बसों के परमिट का नवीनीकरण न होने से यातायात का संकट बना हुआ है। यहां पर दस वर्ष पूर्ण करने वाली बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। ऐसे में यात्रियाें को खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, परमिटों का नवीनीकरण न होने से बसों का संचालन सीमित हो गया है। बस संचालक अस्थायी परमिट के सहारे बसों का संचालन कर रहे हैं।
जनपद मुख्यालय व झांसी से ललितपुर होकर मध्य प्रदेश के जिला सागर की ओर लगभग 17 बसों का संचालन होता था। इनमें ललितपुर से दस और झांसी से सात बसें चल रहीं थीं। यह बसें नियमित चलने से यात्रियों को आवागमन की सुविधा थी। सुबह सात बजे से देर रात्रि आठ बजे तक बसें चल रहीं थीं। इन बसों से मध्यप्रदेश के सागर के साथ ही जिले के ब्लॉक बिरधा, नाराहट और गौना समेत अन्य क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा बनी हुई थी।
विज्ञापन

लेकिन, बसों के परमिट का नवीनीकरण न होने व दस वर्ष से अधिक पुरानी बसों का संचालन पर रोक गई है। इससे अब बसों का संचालन सीमित हो गया है। हालत यह है कि झांसी से सागर के लिए सात बसों के सापेक्ष महज चार ही चल रहीं है। वहीं ललितपुर से भी बसों की कटौती हो गई हैं, जिन बसों का संचालन हो रहा है वह भी अस्थायी परमिट के सहारे चल रहीं है। इससे बस स्वामियों को अधिक पैसा वहन करना पड़ रहा है। साथ ही बसों की कमी से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। कम बसें होने से समय पर बसें नहीं मिल रहीं हैं। लगभग दो माह से अधिक समय हो गया है। अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मध्यप्रदेश में दस वर्ष से पुरानी बसें चलने पर रोक लगा दी गई है। वहीं परमिट का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सीमित बसें ही चल रहीं हैं, जो अस्थायी परमिट पर संचालित हो रहीं हैं।
- विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed