सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power Lines Damaged as Tree Falls; Electricity Supply Disrupted

Lalitpur News: पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Power Lines Damaged as Tree Falls; Electricity Supply Disrupted
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। कस्बा जाखलौन में रविवार को दोपहर काटते समय पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कस्बा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
कस्बा जाखलौन में रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे एक व्यक्ति ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दिए बिना विद्युत लाइन के पास खड़े पेड़ काटना शुरू कर दिया। इसके चलते एक बड़ा पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया और विद्युत लाइन और उसके पांच खंभे क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जाखलौन कस्बा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। पेड़, खंभा गिरने से रास्ता भी अवरूद्ध हो गया। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत टीम ने तार हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ब्रेकर जलने से नौ घंटे ठप रही बांसी, जखौरा, पूराकलां सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति
बांसी। रोंड़ा स्थित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र में स्थापित ब्रेकर जलने से बांसी, जखौरा और पूराकलां सब स्टेशन से दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति बारह घंटे तक ठप रही।
रोड़ा स्थित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र में स्थापित एक ब्रेकर शनिवार की दोपहर में लगभग तीन बजे फाल्ट आने से जल गया। इससे बांसी, जखौरा और पूराकलां सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी मिलने पर पारेषण उपकेंद्र के अधिकारी व कर्मचारी पारेषण उपकेंद्र पहुंच गए और शटडाउन लेकर फाल्ट की जानकारी की। इसके बाद देर रात तक ब्रेकर बदलने का काम किया गया। इससे बांसी सब स्टेशन के ही बांसी, बार, चिगलौआ, लखनपुरा, देवरान, धनगौल, जमालपुर फीडरों की बिजली आपूर्ति बारह घंटे तक ठप रही। वहीं जखौरा और पूराकलां सब स्टेशन के लगभग चालीस से पचास ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोगों को तपन भरी गर्मी में पूरे दिन भर और देर रात तक परेशान होना पड़ा। बांसी सब स्टेशन के अवर अभियंता सुमित सिनौरिया ने बताया कि रोंड़ा 132 केवी सब स्टेशन में ब्रेकर जलने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। देर रात को ब्रेकर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
---------
अठारह दिन बाद भी टूटे खंभे व तार जमीन पर पड़े
बार। कस्बा बार क्षेत्र के ग्राम धमना में ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे खंभे से लगे हुए विद्युत तार भी टूटकर गिर गए थे। इसके बाद विभाग द्वारा इन टूटे खंभों व तार की सुध नहीं ली गई और आज भी यह खंभे और तार गांव में जस के तस पड़े हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed