सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Smart Meters Are Increasing the Burden on the Common Man's Pockets: BuViSe

स्मार्ट मीटर से आम आदमी की जेबों पर बढ़ रहा बोझ : बुविसे

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Smart Meters Are Increasing the Burden on the Common Man's Pockets: BuViSe
विज्ञापन
ललितपुर । बुंदेलखंड विकास सेना ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय कंपनी बाग में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रिचार्ज के बाद भी लोगों की लाइट काटी जा रही है। उन्होंने विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
Trending Videos

सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लगा रहे हैं। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर कई गुना तेजी से भागते हैं, जिसका सीधा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने के बावजूद ज्यादा का बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है तथा इसके साथ-साथ मैसेज भेजकर विद्युत कनेक्शन काटने के लिए उपभोक्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटरों को तत्काल प्रभाव से बदला जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान राजमल बरया, कदीर खां, फूलचंद रजक, राजकुमार कुशवाहा, प्रदीप साहू, प्रेमशंकर गुप्ता, विनोद साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed