{"_id":"69b1b775f361eb41a307a614","slug":"the-health-department-team-inspected-the-cancer-day-care-unit-at-the-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-152907-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में कैंसर डे केयर यूनिट का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में कैंसर डे केयर यूनिट का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंसर मरीजों को जिला मुख्यालय पर मिलेगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में कैंसर डे केयर यूनिट का शुभारंभ होने जा रहा है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम वहां का निरीक्षण किया। यहां पर कैंसर के रोगियों को भर्ती किया जाएगा। साथ ही इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान होगा।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन की अध्यक्षता में गठित टीम ने मेडिकल कॉलेज में तैयार कैंसर डे केयर यूनिट का निरीक्षण किया। टीम ने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस यूनिट में उन मरीजों को रखा जाएगा, जिनका इलाज गैर जनपदों में चल रहा है। उन्हें अगर कोई समस्या होती है तो उन्हें यहां पर भर्ती कर विशेषज्ञों से मोबाइल से संपर्क कर इलाज कराया गया। साथ ही कैंसर मरीजों को शुगर, बीपी आदि की शिकायत होती है, तो उन्हें यहां पर इलाज दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से एनपी- एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में डे केयर सेंटर का संचालन किया जाना है। इस संबंध में राज्यस्तर से इन इकाइयों में कार्यरत नामित चिकित्सकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद में इसके लिए डॉ. अमित तिवारी, डॉ. सुधीर रजक, डॉ. मोहित जैन, स्टॉफ नर्स गायत्री व दीप्ती का चयन किया गया। यह सभी ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस केयर सेंटर में मरीजों का इलाज उनके कैंसर विशेषज्ञ के निर्धारित दवाओं के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए एक एप के माध्यम व व्हाट्सएप पर चिकित्सक मरीज की स्थिति को देखकर जो इलाज निर्धारित करेंगे। मरीजों को वह इलाज दिया जाएगा। बुधवार को तैयार वार्ड उपलब्ध सुविधाओं को जायजा लिया गया। यहां छह बेड का केयर यूनिट तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां तैयारियां को जायजा लिया, इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने बाद इसे प्रारंभ किया जाएगा। जिस प्रकार से मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द की इस केयर यूनिट को प्रारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य आरके सोनी, मंडली परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे, प्रधानाचार्य मयंक शुक्ला, उप प्रधानाचार्य श्रुति सिंह, सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. अमित तिवारी व रजिया फिरोज मौजूद रहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X