{"_id":"69dea9fe13afb8ce7005fdaa","slug":"nauri-treasure-case-police-reach-conspirators-search-intensifies-for-remaining-five-bricks-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-154792-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरी खजाना कांड : साजिशकर्ताओं तक पहुंची पुलिस, बाकी पांच ईंटों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरी खजाना कांड : साजिशकर्ताओं तक पहुंची पुलिस, बाकी पांच ईंटों की तलाश तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सुनौरी गांव स्थित गौड़ बब्बा मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिली पीली धातु की नौ ईंटों की बरामदगी के बाद पुलिस अब शेष पांच ईंटों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस साजिशकर्ताओं तक पहुंच चुकी है, लेकिन पूरी बरामदगी के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ग्राम सुनौरी में नौ अप्रैल को मंदिर निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान खजाना मिलने की बात सामने आई थी। खुदाई के समय मौके पर मौजूद स्वर्णकार समाज के लोग, ग्रामीण और जेसीबी चालक ने इसे देखा था। बाद में भ्रांतियों का हवाला देते हुए खजाने को दोबारा मिट्टी में दबा दिया गया था।
उसी रात जब स्वर्णकार समाज के लोग खजाना देखने पहुंचे, तो वह (ईंटें) मौके से गायब मिलीं। इसके बाद समाज के लोगों ने वहां मौजूद ग्रामीणों और मशीन संचालक पर संदेह जताया। अगले दिन पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले के खुलासे की मांग की गई।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने जांच तेज की। इसके बाद मौके से पीली धातु की नौ ईंटें बरामद की गईं, जिससे खजाना मिलने की पुष्टि हुई। इससे पहले गांव के कुछ प्रभावशाली लोग इसे अफवाह बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे उन पर भी संदेह गहराया है।
फिलहाल पुलिस और एसओजी टीम शेष ईंटों की बरामदगी के लिए सक्रिय हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि बाकी माल की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए है ।साजिशकर्ताओं की पहचान कर ली गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X