फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   VB-G Ram ji will give recognition to greenery in the district

Lalitpur News: वीबी–जी राम जी से जिले में हरियाली को दी जाएगी पहचान

Mon, 20 Jul 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
VB-G Ram ji will give recognition to greenery in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मनरेगा के बदले स्वरूप विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी–जी राम जी) के जरिए अब जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के काम कराए जाएंगे। इसके तहत जनपद के 51 गांवों में मियावाकी पद्धत्ति से पौधारोपण करके वन विकसित किए जाएंगे। शुरू होने वाले कामों में पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदाई वीबी–जी राम जी के पंजीकृत जॉब कार्डधारक श्रमिक करेंगे।
जनपद में 415 ग्राम पंचायतें है। वीबी–जी राम जी के तहत 1.96 लाख जॉब कार्ड हैं। जिसमें करीब 1.19 लाख सक्रिय जॉब कार्ड हैं। अब जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को 125 दिन तक रोजगार दिया जाएगा। तय समय में भुगतान और देरी पर मुआवजा मिलेगा। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट जैसे प्रावधान भी इसमें शामिल किए गए हैं। इसके तहत मियावाकी पद्धत्ति से पौधारोपण करके यहां पर घना जंगल बनाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए जनपद में 51 गांवों को चिह्नित किया है। जल्द ही इन ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित की गई जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

----
मियावाकी पद्धत्ति से इस प्रकार होता है पौधारोपण
मियावाकी पद्धत्ति में पौधा लगाने के लिए एक फुट गहरा गड्ढा बनाकर उसमें निर्धारित मात्रा में भूसा और कंपोस्ट का मिश्रण डाला जाता है। इसके बाद प्रतिवर्ग मीटर पर 3 से 5 पौधे रोपित किए जाते हैं। इसके बाद जमीन की सतह को सूखी घास या पतों की मोटी परत से ढक दिया जाता है। यह परत मिट्टी में नमी बनाए रखने और खरपतवार को रोकने में मदद करता है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मियावकी पद्धत्ति से पौधारोपण करने पर रोपित किए गए पौधों की जीविता बनी रहती है और वृद्धि जल्दी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मियावाकी पद्धत्ति से 133 जगह तैयार किए गए वन
ग्रामीण क्षेत्रों में सघन पौधारोपण के द्वारा वन क्षेत्र को बढाने और शत प्रतिशत पौधों को बचाए रखने के लिए मियावाकी पद्धत्ति को अपनाया गया है। इसके तहत जनपद में 133 स्थानों पर कुल 76.45 एकड़ भूमि पर 8.41 लाख पौधे रोपित कर जंगल तैयार किया जा रहा है।

---------
---------
वीबी जी राम जी के तहत 51 गांवों में मियावाकी पद्धत्ति से पौधरोपण किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मियावाकी पद्धत्ति से पौधारोपण होने से पौधों की शत प्रतिशत जीविता बनी रहती है।
- रमेश कुमार यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed