फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Visitors coming for meetings will be monitored from the jail outpost, and records will be stored digitally.

Lalitpur News: जेल चौकी से होगी मिलाई को आने वाले लोगों पर निगरानी, कंप्यूटर में सुरक्षित होगा रिकॉर्ड

Mon, 14 Sep 2026 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Visitors coming for meetings will be monitored from the jail outpost, and records will be stored digitally.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला जेल में बंदियों से मिलाई करने के लिए आने वाले लोगों पर अब जेल चौकी से नजर रखी जाएगी। मिलाई को आने वाले लोगों का रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज कर सुरक्षित रखा जाएगा। इससे जरूरत पड़ने पर किसी भी व्यक्ति के जेल में आने और मिलाई करने संबंधी जानकारी आसानी से देखी जा सकेगी।

जिला कारागार में वर्तमान में 300 से अधिक बंदी निरुद्ध चल रहे हैं। इनमें कुछ सजायाफ्ता तो कुछ विचाराधीन बंदी है। निरुद्ध चल रहे इन बंदियों से मिलाई के दौरान आने वाले लोगों की पहचान और उनके संबंध में आवश्यक जानकारी जेल प्रशासन के की ओर से दर्ज की जाती है। अब पुलिस भी मिलाई करने आने वाले लोगों की निगरानी करेगी और उनका रिकाॅर्ड अपने पास सुरक्षित रखेगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई जेल चौकी से निगरानी करने के साथ मिलाई को आने वाले लोगों का पूरा विवरण कंप्यूटर में सुरक्षित रखने की व्यवस्था लागू करने की पहल कर रहे हैं। बंदियों से मिलाई को आने वाले लोगों का रिकाॅर्ड जल्द ही जेल चौकी में कंप्यूटर में रखा जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। संदिग्ध गतिविधि या किसी मामले में जानकारी की आवश्यकता होने पर रिकॉर्ड की जांच की जा सकेगी। इसके साथ बंदी से कौन-कौन मिलने के लिए आ रहा है इसकी जानकारी पुलिस के पास रहेगी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed