{"_id":"697e630e096bf26b270bd3eb","slug":"aadhaar-centers-will-open-in-882-gram-panchayats-difficulties-will-be-solved-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170580-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 882 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार केंद्र, दूर होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 882 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार केंद्र, दूर होगी मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में ही मिलेंगी नामांकन व अपडेट की सुविधाएं
आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक और जिला मुख्यालयों के लगाने पड़ते हैं चक्कर
महराजगंज। जिले के ग्रामीणों के लिए राहत भरी की खबर है। अप्रैल से उन्हें आधार कार्ड बनवाने, उसमें नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर संशोधन कराने के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन की पहल पर जिले की सभी 882 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय स्तर पर आधार केंद्र स्थापित किए जाने की योजना शुरू की गई है। इस नई व्यवस्था से आधार से जुड़ी अधिकांश सेवाएं ग्रामीणों को उनके अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
जानकारी के अनुसार, अब तक जिले के 12 ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले 882 गांवों के लोगों को आधार से संबंधित कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आधार नामांकन या संशोधन कराने के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। वहां लंबी कतारें, सीमित स्लॉट, नेटवर्क की समस्या और तकनीकी दिक्कतों के कारण कई बार पूरा दिन बीत जाने के बाद भी काम नहीं हो पाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण में त्रुटि होने के कारण उनके जरूरी काम अटक जाते हैं।
सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंक से संबंधित कार्य, राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना और अन्य सेवाओं के लिए आधार अनिवार्य होने के कारण एक छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी बन जाती है। आधार में सुधार न होने के कारण लोगों को कई सप्ताह तक इंतजार करना पड़ता है। ग्राम सचिवालयों में आधार केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था की जाएगी। इसमें कंप्यूटर, बायोमेट्रिक मशीन, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य जरूरी उपकरण शामिल होंगे। साथ ही प्रशिक्षित ऑपरेटरों की तैनाती की जाएगी, ताकि आधार से संबंधित सेवाएं सही और समयबद्ध तरीके से संचालित हो सकें।
वर्जन
प्रत्येक ग्राम पंचायतों में स्थित सचिवालय में आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश प्राप्त हुआ है। इस व्यवस्था की शुरुआत होने से आधार से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी।
- श्रेया मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
Trending Videos