सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accusation of sexual exploitation under the pretext of marriage, followed by arranging a match elsewhere.

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करके दूसरी जगह रिश्ता तय करने का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accusation of sexual exploitation under the pretext of marriage, followed by arranging a match elsewhere.
विज्ञापन
युवती ने थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

युवक के परिजनों पर भी लगाया आरोप
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन शोषण करने और बाद में दूसरी जगह रिश्ता तय करने का आरोप लगाया है। उसने बुधवार को पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाने में दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के ही एक युवक से पिछले लगभग तीन वर्षों से उसकी बातचीत होती थी। युवती का कहना है कि बातचीत के दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। जब दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों की शादी की बात पक्की कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व युवक विदेश जाने की तैयारी करने लगा और विदेश से लौटने के बाद शादी करने का आश्वासन देकर चला गया। हाल ही में युवक के घर लौटने पर युवती को जानकारी मिली कि उसके परिजन दूसरी जगह उसका विवाह तय कर चुके हैं।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि जब वह इस संबंध में युवक के घर शिकायत लेकर पहुंची तो युवक के पिता, भाभी और अन्य परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।
एसओ भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed