{"_id":"6a3305deb427fe70d70a03fa","slug":"the-department-expects-youth-to-provide-incentive-awards-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1356810-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए युवाओं से विभाग को उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए युवाओं से विभाग को उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में विकास और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जनपद के 12 ब्लॉकों के अंतर्गत 882 ग्राम पंचायतें हैं। जिन पंचायतों का संचालन युवाओं के हाथ में है। विभाग को उम्मीद है कि वह अपने नवाचार के जरिये इस प्रोत्साहन पुरस्कार की रेस में शामिल होंगे।
पंचायतों में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चयनित ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 35 लाख रुपये तक का नकद दिया जाएगा। योजना के तहत वह पंचायतें आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय आय बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य किया है।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला व बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली तथा बाल-हितैषी पंचायतों को प्राथमिकता मिलेगी।