सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Karidiha-Jahada road riddled with potholes; commuters facing trouble.

Maharajganj News: कारीडीहा-जहदा मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Karidiha-Jahada road riddled with potholes; commuters facing trouble.
विज्ञापन
कारीडीहा–जहदा मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग


चिउटहां। विकासखंड सिसवा क्षेत्र का कारीडीहा–जहदा मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क कई स्थानों पर टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गई हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है लेकिन जर्जर सड़क के कारण लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण लाश यादव, रामप्रसाद चौधरी, विजय कुमार मिश्रा, सुरेश पांडेय तथा रामदुलारे विश्वकर्मा ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द गड्ढामुक्त कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग की बदहाली से क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर धर्मदेव विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 की कार्ययोजना में कारीडीहा–जहदा मार्ग के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर से स्वीकृति एवं संस्तुति प्राप्त होते ही मार्ग के मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed