{"_id":"6a33054623b29506e7093924","slug":"the-dig-took-to-the-streets-instilling-a-sense-of-security-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179431-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क पर उतरे डीआईजी ने कराया सुरक्षा का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क पर उतरे डीआईजी ने कराया सुरक्षा का एहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने बुधवार को थाना परतावल कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी भी उनके साथ रहे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया व उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना भी है। पैदल गश्त के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।