सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of threatening to kill if reconciliation is not done, FIR registered

Maharajganj News: सुलह नहीं कर पर जान मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill if reconciliation is not done, FIR registered
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसपार कोठी निवासी संध्या भारती ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गालियां देने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

पीड़िता के अनुसार, उसका गांव के ही हुस्ने आलम से एक मुकदमा दीवानी न्यायालय महराजगंज में विचाराधीन है। आरोप है कि 25 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे हुस्ने आलम ने अपने मोबाइल नंबर से संध्या के मोबाइल पर कॉल कर भद्दी गालियां दीं और अपने नाम दर्ज मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया। सुलह से इनकार करने पर आरोपी कथित तौर पर अपने भाई, मां, भाभी और बहन के साथ पीड़िता के दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना से पीड़िता व उसके परिवार में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर हुश्ने आलम समेत चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed