{"_id":"697e6be6de2c9db3c501934f","slug":"instructions-given-for-quick-action-in-womens-matters-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170569-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को दोपहर बाद कोतवाली ठूठीबारी का वार्षिक निरीक्षण किया। साथ ही महिला मामलों में त्वरित कार्रवाई और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया।
सिपाहियों की बैरक चेक करते हुए रहने वाले पुलिसकर्मियों की जानकारी लेकर वे मेस में गए और प्रतिदिन के मेन्यू को चेक किया। शौचालय व कोतवाली परिसर की सफाई व्यवस्था देखने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कंप्यूटर कक्ष, साइबर अपराध व महिला डेस्क का निरीक्षण किया। थाना समाधान दिवस पर दर्ज होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उपनिरीक्षकों के आवास चेक करने के बाद हवालात का निरीक्षण किया। मालखाना में हथियारों एवं अन्य रिकॉर्ड के रखरखाव को सही करने के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने के निर्देश दिए।
साथ ही 6 माह से अधिक की लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी,महिला सम्बन्धी अभियोगों में त्वरित कार्रवाई, आईजीआरएस प्रणाली पर प्राप्त शिकायतों की जांच सम्बन्धित जांच अधिकारी को गुणवत्ता के आधार पर करने का निर्देश दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Trending Videos