{"_id":"697e6ad6f036b084f607221b","slug":"counseling-of-48-in-environmental-engineering-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170579-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पर्यावरण इंजीनियरिंग में 48 की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पर्यावरण इंजीनियरिंग में 48 की काउंसिलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ की मौजूदगी में हुई अभिलेखीय जांच
2 ट्रेडों के लिए कुल 16 पद हैं कस्तूरबा में रिक्त
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दो ट्रेडों के 16 पदों के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में काउंसिलिंग पूरी हुई। शनिवार हुई प्रक्रिया में कुल 48 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि आवेदन 384 ने किया था।
विकास भवन सभागार में लगातार दूसरे दिन कस्तूरबा के विभिन्न पदों की काउंसिलिंग प्रक्रिया सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रक्रिया में बीएसए रिद्धि पांडेय, डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह, आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मसूद इशरत की मौजूदगी में सभी अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच करते हुए फोटो कॉपी से मूल अभिलेखों का मिलान कराया गया। प्रपत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की गई।
कस्तूरबा में रखे जाने वाले तकनीकी अनुदेशकों की काउंसिलिंग शुक्रवार ही आयोजित थी। लेकिन 435 आवेदकों के स्थान पर 60 ही काउंसिलिंग में पहुंचे। शनिवार काउंसिलिंग से छूटे आवेदकों को काउंसिलिंग का लाभ दिया गया।
वर्जन
गांधी आवासीय बालिका स्कूल में दो ट्रेडों के लिए काउंसिलिंग हुई। 384 ने आवेदन किया था लेकिन सिर्फ 48 अभ्यर्थियों ने ही प्रक्रिया में भाग लिया। प्रपत्र मिलान के बाद साक्षात्कार हुआ। प्राप्त अंकों के आधार पर चयन व तैनाती तय की जाएगी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
Trending Videos