{"_id":"69b86bc5afe82c2dae014571","slug":"alleging-corruption-in-sadar-tehsil-bhakiyu-organised-kisan-panchayat-maharajganj-news-c-208-1-deo1010-177155-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सदर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भाकियू ने की किसान पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सदर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भाकियू ने की किसान पंचायत
विज्ञापन
सदर तहसील में महापंचायत करते किसान सभा के नेता।
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत, पैमाइश और वरासत में रिश्वतखोरी का लगाया आरोप
देवरिया। जनपद में रसोई गैस की किल्लत, सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा राजस्व संबंधी कार्यों में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने सदर तहसीलदार कार्यालय पर किसान पंचायत आयोजित की। पंचायत के अंत में किसानों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि जनपद में रसोई गैस की भारी किल्लत से आम लोग परेशान हैं। गैस एजेंसी संचालक मनमानी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसी मालिकों पर कड़ी कार्रवाई कर गैस की आपूर्ति सुचारु कराना जरूरी है। भाकियू के पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि सदर तहसील में कर्मचारियों द्वारा बिना रुपये लिए वरासत और अंश निर्धारण में सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि सामान्य पैमाइश हो या दफा 24 के तहत कच्ची या पक्की नापी, राजस्व कानूनगो बिना रिश्वत लिए कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू आने वाले समय में तहसील परिसर में और बड़ी पंचायत आयोजित करेगा। पंचायत के अंत में तहसीलदार केके मिश्र मौके पर पहुंचे और भाकियू नेताओं से वार्ता कर उनकी छह सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी, जिला संयोजक सदानंद यादव, जिला महासचिव धनंजय सिंह, जिला सलाहकार मदन चौहान, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव, सत्याग्रह सरोज, लल्लन कुशवाहा, नियाज अहमद, दुखी प्रसाद, बृजेश सिंह, विजय चौरसिया, उमाशंकर सिंह, शेषनाथ सिंह, हदीश अंसारी, सत्यनारायण कुशवाहा, रामधनी प्रजापति, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
Trending Videos