{"_id":"69b8f7d4d55c9a8dbc0ac1f6","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-maharajganj-where-he-had-left-his-home-with-four-people-in-the-evening-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक की हत्या: चार लोगों के साथ शाम को गया युवक, रात में मिला रक्त-रंजित शव; पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर युवक की हत्या: चार लोगों के साथ शाम को गया युवक, रात में मिला रक्त-रंजित शव; पीट-पीटकर की हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी 28 सोमवार की शाम गांव के चार लोगों के शराब पीने के लिए बुला कर ले गए । इस दौरान वह लोग फुलवरिया हाइवे के पास शराब जमकर सेवन किए। काफी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरविंद घायलावस्था में हाइवे पर ओवरब्रिज के पास पड़ा है।
रोते -बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
क्षेत्र के मथुरानगर फुलवरिया गांव के बाहर सड़क के किनारे युवक का रक्त रंजित शव सोमवार की रात करीब एक बजे बरामद हुई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Trending Videos
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी 28 सोमवार की शाम गांव के चार लोगों के शराब पीने के लिए बुला कर ले गए । इस दौरान वह लोग फुलवरिया हाइवे के पास शराब जमकर सेवन किए। काफी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरविंद घायलावस्था में हाइवे पर ओवरब्रिज के पास पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए । जहां चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अरविंद को मृत घोषित कर दिए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवकों ने बेल्ट व पंच आदि से मारकर उसकी हत्या कर दिए है।
पिता इंद्रसेन ने बताया कि आरोपित युवकों से पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर बेटे की हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस ने दो आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन