सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angered by pelting stones as a joke teenager took his friend life

Maharajganj: मजाक में कंकड़ मारने से खफा किशोर ने ली थी दोस्त की जान, धक्का लगने पर पोखरे में गिरा था रोहन

संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Sep 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव की एक महिला दोनों को पोखरे पर जाते देखी थी। इससे आरोपी पर शक गहरा गया था। रविवार सुबह आठ बजे घर से उसे पकड़ा गया और पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

Angered by pelting stones as a joke teenager took his friend life
रोहन की मौत के बाद घटना स्थल का जांच करते एसपी डॉक्टर कौस्तुभ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

महराजगंज जिले में घुघली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन की मौत की वजह मजाक में दोस्त कंकड़ मारना थी। कंकड़ लगने से खफा दोस्त ने रोहन को ऐसा धक्का दिया कि वह पोखरे में जा गिरा और डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी किशोर को बाल सुधारगृह भेज दिया है।

Trending Videos


आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में सभी डीजे देखने गए थे। रोहन भी साथ था। उसने मजाक में मेरे सिर पर कंकड़ मार दिया। हम दोनों वहीं पर करीब 10 मिनट रहे। इसके बाद रोहन को पोखरे पर लेकर आया। यहां उससे कंकड़ मारने का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में हादसा: डेढ़ साल के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत, मचा हड़कंप

उसने कहा कि बस ऐसे ही मार दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। इस बीच मैंने रोहन को धक्का दे दिया। वह सीधे पोखरे में जा गिरा। मैंने रोहन को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद इतना डर गया कि सीधे घर पहुंचा और कपड़े बदलकर सो गया।

इसे भी पढ़ें: भारत-नेपाल बार्डर से खेल: ड्रोन-युवा मित्र कैसे पकड़ें, अब गर्म मसाले के पैकेट में सोने की तस्करी

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव की एक महिला दोनों को पोखरे पर जाते देखी थी। इससे आरोपी पर शक गहरा गया था। रविवार सुबह आठ बजे घर से उसे पकड़ा गया और पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed