{"_id":"6a31af08470841cd8b075bf0","slug":"a-security-meeting-was-held-in-mahendranagar-a-day-earlier-maharajganj-news-c-7-gkp1072-1356332-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक दिन पहले महेंद्रनगर में हुई थी सुरक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक दिन पहले महेंद्रनगर में हुई थी सुरक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। नेपालगंज में मंगलवार को हुई बैठक से एक दिन पहले सोमवार को नेपाल के महेंद्रनगर में संयुक्त बैठक हुई थी। बैठक में नेपाल ने सीमा स्तंभों की सुरक्षा, मरम्मत और पुनर्निर्माण को अधिक तेज और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। नेपाल-भारत संयुक्त सीमा सर्वेक्षण फील्ड टीम संख्या-4 की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा संरचनाओं की भौतिक स्थिति सुधारने पर जोर दिया।
बैठक में संयुक्त सीमा सर्वेक्षण टीम के प्रमुख ज्ञानेंद्र बिष्टा ने चालू वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सुदूर पश्चिम नेपाल के पांच जिलों में अब तक 11 सीमा स्तंभों का पुनर्निर्माण और 52 अन्य स्तंभों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा चुका है। बैठक में 402 सीमा स्तंभों के स्थलीय निरीक्षण की समीक्षा भी की गई। इनमें अधिकांश स्तंभ क्षतिग्रस्त या खराब स्थिति में पाए गए। इसके मद्देनजर दोनों देशों ने आने वाले समय में मरम्मत को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।