{"_id":"6a31ae569e711d96d109d08f","slug":"155-acres-of-land-were-cleared-of-encroachment-by-ploughing-over-the-sugarcane-crop-with-a-tractor-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179374-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर 15.5 एकड़ जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर 15.5 एकड़ जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल में मंगलवार को तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायत गिरहिया में 15.5 एकड़ ग्राम सभा की कृषि भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। वर्षों से कब्जे में बताई जा रही जमीन पर उगाई गई गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर खाली कराकर ग्राम पंचायत प्रशासन को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जब खेत की तरफ राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ट्रैक्टर के साथ पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया। एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गिरहिया स्थित गाटा संख्या 107, रकबा 3.4110 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 106, रकबा 2.886 हेक्टेयर अतिरिक्त घोषित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर गन्ने की खेती की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने तीन ट्रैक्टर लगाकर भूमि की जुताई कराई और कब्जा समाप्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि गांव की जमीन को हीरा पुत्र अज्ञात, धर्मवीर यादव, कर्मवीर यादव पुत्रगण बृजलाल यादव व भगवान दयाल पुत्र रमाशंकर, भागीरथी पुत्र चोकट, सत्यनारायन पुत्र लक्षन व लालजी पुत्र चोकट आदि लोगों द्वारा अवैध रूप से गन्ना की फसल लगाकर आराजी संख्या 106 व 107 सीलिंग की भूमि को कब्जा किया गया था।