सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Appointment letters distributed to Anganwadi workers and assistants

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters distributed to Anganwadi workers and assistants
आंगनवाड़ी को पत्र देतें जिलाधिकारी।
विज्ञापन
नव चयनित तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 54 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया
Trending Videos

जनपद के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों और भवनों का लोकार्पण शिलान्यास किया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की नव चयनित तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 54 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री की ओर से राज्य वित्त पोषित जनपद के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास तथा 32 नवनिर्मित आंगनबाडी केंद्रों का लोकार्पण भी लखनऊ में किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों देखा। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार जनता के हित में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है तथा आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है। नियुक्तियां पूर्णतः योग्यता के आधार पर की जा रही हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार सहित संबंधित सीडीपीओ तथा नव नियुक्त कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदरश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed