सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of extortion in the name of the scheme

Maharajganj News: योजना के नाम पर धनउगाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion in the name of the scheme
विज्ञापन
धानी बाजार। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में धनउगाही हो रही है। योजना का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। धानी बाजार के रहने वाले लोगों का आरोप है कि, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
Trending Videos

राजू, हरिओम, हरिश्चंद, सत्यम कुमार आदि लोगों ने आरोप लगाया कि, बाल विकास परियोजना कार्यालय धानी में तैनात कर्मी रजिस्ट्रेशन के नाम पर से 500 से 1000 हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लिए पात्र महिलाओं का आरोप है कि कागजी कार्रवाई के नाम पर बार-बार सीडीपीओ कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है और बिना रुपये दिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है।
धानी ब्लॉक की सीडीपीओ नीरजा गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed