सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Head representative beaten up due to old enmity, FIR lodged against two

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट, दो पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Head representative beaten up due to old enmity, FIR lodged against two
विज्ञापन
खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़सरपार गांव का मामला
Trending Videos

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़सरपार गांव में पुराने मुकदमे के विवाद की रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में पीड़ित सदानंद चौरसिया ने बताया कि वह वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि हैं। तीन अप्रैल को शाम 5:00 बजे के आसपास वह खेत की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते पर गांव का रजनीश व बरकत अली घात लगाकर बैठे थे। वहां से गुजरते ही वह गालियां देने लगे। मना करने पर सिर पर जोर से डंडे से प्रहार कर दिया और जान से मारने की धमकियां देने लगे। मारपीट की घटना में उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्से पर भी गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश के ऊपर ग्राम भरपुरवा के प्रधान बरकत अली की शह है, वह उन्हीं के कहने पर पांच वर्ष से विवाद करता चला आ रहा है। रजनीश के जरिये बरकत अली उन्हें फर्जी एससी-एसटी के मामले में फंसाने के प्रयास में है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed