{"_id":"6a3d91ad012a67c9f40807de","slug":"beo-emphasizes-quality-education-and-increasing-student-attendance-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-160354-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर बीईओ ने दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर बीईओ ने दिया जोर
Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। ब्लॉक संसाधन केंद्र उसका बाजार पर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार और विभागीय प्राथमिकताओं को समय से पूरा करने को लेकर निर्देश दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सभी शिक्षकों का मुख्य दायित्व है, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल देते हुए उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों से निरंतर संवाद करने के निर्देश दिए। बैठक में निपुण तालिका और असेसमेंट ट्रैकर को समय से भरने व अपडेट रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वे शिक्षक संदर्शिका के अनुसार ही कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराएं और नियमित रूप से शिक्षक डायरी भरना सुनिश्चित करें। बीईओ ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके स्तर पर कोई भी कार्य लंबित नहीं रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से एआरपी बाल गोविंद पटेल सहित अभय श्रीवास्तव, शिव कुमार शुक्ल, शिवाकांत दुबे, शिवपाल सिंह, आशुतोष उपाध्याय, अंकिता सिंह समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।