फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Child falls into water-filled pit after being hit by a bike; drowns to death

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से पानी से भरे गड्ढे में गिरा मासूम, डूबकर मौत

Sat, 24 Oct 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Child falls into water-filled pit after being hit by a bike; drowns to death
सिंदुरिया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाइक की टक्कर से छह वर्षीय सन्नी उछलकर गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना में घूरा देवी (60) और बाइक चालक भी घायल हो गए।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कटैया निवासी सुमित्रा देवी अपने छह वर्षीय बेटे सन्नी, डेढ़ वर्षीय बेटी लाडो, बहन कम्हरिया निवासी सुशीला देवी, बहन की सास घूरा देवी पत्नी गणेश, भाई पूर्णमासी और बहन के बेटे श्याम के साथ बृहस्पतिवार की रात पैदल सिंदुरिया से कम्हरिया जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह लोग कैंपियरगंज से कम्हरिया कला गांव जा रहे थे। सिंदुरिया में बस से उतरे थे। रात में वाहन न मिलने पर पैदल गांव जा रहे थे। आरोप है कि बाइक चालक कोठीभार थाना क्षेत्र के हेवती गांव निवासी जितेंद्र साहनी बाइक से अपने गांव जा रहा था। लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसने पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को पकड़ लिया गया। इसके बाद पता चला कि सन्नी उनके साथ नहीं है। स्थानीय लोगों की मदद से सन्नी पुत्र स्व. इंद्रेश की तलाश शुरू हुई। काफी तलाश के बाद गड्ढे में भरे पानी में डूबा मिला।
परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में घूरा देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं।
महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed