फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopkeepers have also stepped up their preparations for Dhanteras.

Maharajganj News: दिवाली के लिए गुलजार हुआ बाजार कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद

Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers have also stepped up their preparations for Dhanteras.
महराजगंज। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर सजावटी सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुएं सजाई गई हैं। इससे कारोबारियों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। धनतेरस को लेकर भी दुकानदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

मऊपाकड़ के पास कपड़े की दुकान चलाने वाले कारोबारी अभिषेक ने बताया कि दिवाली को लेकर ग्राहक अभी से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए 500 से लेकर 10 हजार रुपये तक की साड़ियां मंगाई गई हैं। अलग-अलग कीमतों में कपड़े उपलब्ध होने से ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के कारोबारी सदरे आलम ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए टीवी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मंगाए गए हैं। दुकानों पर अलग-अलग कीमतों के उत्पाद उपलब्ध हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सामान खरीद सकें। त्योहार के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्सेना चौक पर सजावटी सामान की दुकान लगाने वाले शिव पटवा ने बताया कि दिवाली को लेकर रंगोली, झालर, फूल और अन्य सजावटी वस्तुएं मंगाई गई हैं। ग्राहक घरों को सजाने के लिए इनकी खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में दुकानों की सजावट भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

उम्मीद है कि दिवाली और धनतेरस नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। बर्तन, आभूषण, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी बढ़ने से व्यापार में तेजी आने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed