{"_id":"6adbc82a00b2d0b7ca0be3f3","slug":"anganwadi-workers-submitted-a-memorandum-to-the-district-administration-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187706-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग की
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी सहायिका संगठन की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के जरिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की प्रोत्साहन राशि (पीएलआई) 4000 रुपये को मानदेय में बदलने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और पूर्व प्राथमिक शिक्षा सहित शासकीय योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी के निर्देश दिए लेकिन शासनादेश आया तो निराशा हुई। कार्यकर्ताओं को सिर्फ दर्जा देने से ही काम नहीं चलेगा। इस महंगाई में 1500 रुपये की बढ़ोतरी से गुजारा कैसे होगा। कार्यकर्ताओं ने 4000 रुपये पीएलआई (परफॉरमेंस लिंक्ड इन्सेंटिव) कार्य प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि जोड़ने की मांग की है।
इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष कुसुम कांती त्रिपाठी, रमाकांती, उमाकांती, सीमा, मीना, आशा, कुसुम, खजांती आदि की मौजूदगी रही।