{"_id":"69c9925eeb05799e7c000630","slug":"consumers-queue-up-at-petrol-pumps-situation-remains-unchanged-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174306-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेट्रोल पंपों पर लग रही उपभोक्ताओं की कतार, नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेट्रोल पंपों पर लग रही उपभोक्ताओं की कतार, नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर, बभनौली, भिटौली व शिकारपुर में बंद दिखे कुछ पेट्रोल पंप
उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में दिया जा रहा है पेट्रोल व डीजल
भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के बरियारपुर, बभनौली, भिटौली, शिकारपुर, तरकुलवा तिवारी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को ईंधन नहीं मिल रहा है। पेट्रोल व डीजल उपलब्ध होने पर उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में दिया जाता है। इस दौरान पंपों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। हालांकि शनिवार को कई पंपों पर स्थिति सामान्य दिखी थी।
बरियारपुर और बभनौली में कई दिनों से पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं है। डीजल व पेट्रोल के लिए उपभोक्ता इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं प्रशासन पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध होने का दावा कर रही है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल व डीजल की कमी से आशंकित लोग अपनी गाड़ियों में जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पंप पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। वहीं कुछ पेट्रोल पंपों ऐसे भी हैं जहां लंबे समय से तेल उपलब्ध नहीं है। ईंधन के लिए को परेशानी हो रही है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि डीजल-पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Trending Videos