सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman beaten up over children's dispute, FIR lodged against four

Maharajganj News: बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, चार पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over children's dispute, FIR lodged against four
विज्ञापन
ठूठीबारी। लोहरौली गांव में बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई करने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र ग्राम लोहरौली निवासी अन्नू देवी ने बताया कि मेरे पति सुरजीत चौरसिया रोजगार के सिलसिले में परदेश में हैं। मैं अपने दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल में रहती हूं। एक अप्रैल को समय करीब एक बजे दिन में बच्चों में हुई कहासुनी के विवाद को लेकर हमारे बगलगीर मुसई, शोभा, पूनम व नीलू एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। विरोध पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी मुसई, शोभा, पूनम व नीलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed