सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sandeep won the 1600 meter race

Maharajganj News: 1600 मीटर दौड़ में संदीप ने मारी बाजी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sandeep won the 1600 meter race
तरहवां जंगल के ग्राउंड पर दौड़ प्रतियोगिता में पुरस्कार के साथ खिलाड़ी।
विज्ञापन
ठूठीबारी। युवा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता रविवार की सुबह बरगदवा थाना क्षेत्र के खैराटी चौराहा तरहवां जंगल के ग्राउंड में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तारकेश्वर चौहान समाजसेवी बबलू यादव ने संयुक्त रूप से पिच पर लगा फीता काटकर और धावकों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
Trending Videos

1600 मीटर के दौड़ में संदीप यादव प्रथम, शैलेश यादव द्वितीय और दीपक यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर की दौड़ में उमेश साहनी प्रथम, अभिषेक राजभर द्वितीय, चंद्रमणि साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि तारकेश्वर चौहान, बबलू यादव ने प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक पंखा, द्वितीय पुरस्कार प्रेस, तृतीय पुरस्कार दीवार घड़ी देकर विजेताओं को सम्मानित किया। कमेटी के करमवीर चौहान ने मुख्य अतिथि एवं धावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान रवि भारती, सुभाष गोंड, कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed