सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Council schools buzzed with the activity of children following the summer holidays.

Maharajganj News: गर्मियों की छुट्टी के बाद बच्चों की चहलकदमी से गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Council schools buzzed with the activity of children following the summer holidays.
कंपोजिट स्कूल चौपरिया में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर करती शिक्षिका। 
विज्ञापन
20 मई से बंद रहे स्कूलों में की गई सफाई, बच्चों का टीका लगाकर किया गया स्वागत

मध्याह्न में हलवा तो कहीं पकाई गई खीर, सबसे अधिक उपस्थिति अमोढ़ा परिषदीय विद्यालय में रही
महराजगंज। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार सभी परिषदीय स्कूल बच्चों की चहलकदमी से गुलज़ार हो गए। स्कूलों में बच्चों का स्वागत चंदन टीका लगाकर किया गया। साथ ही मध्याह्न भोजन में हलवा तो कहीं खीर खिलाया गया। खराब मौसम के कारण अधिकतर विकास खंडों में बच्चों की उपस्थिति नाममात्र की रही। शासन ने अब 24 जून तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 1500 स्कूलों में लगभग दो लाख के आसपास विद्यार्थियों का पंजीकरण है। वर्तमान शैक्षिक सत्र एक अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुआ लेकिन तपिश भरी धूप व लू के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से घोषित कर दिया गया। 16 जून से स्कूल खोले जाने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए दो दिन पहले ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी कर निर्देश दिए कि स्कूलों को खोलने के बाद परिसर की सफाई व साजसज्जा कराने व बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल दरौली, कंपोजिट पिपरा रसूलपुर, अमहवा आदि सदर ब्लॉक के स्कूल सुबह छह बजे ही खुले और लगभग एक घंटे तक सफाई कार्य के बाद सजावट इत्यादि कराया गया। सुबह सात बजे से बच्चों के आगमन का क्रम शुरू हुआ तो माथे पर तिलक लगाकर उनकी अगवानी की गई। स्कूल की सजावट व शिक्षकों का आशीर्वाद पाकर बच्चे उत्साहित हुए। पहला दिन स्कूल में गृहकार्य जांच किया गया जिसके बाद बच्चे परिसर में धमा-चौकड़ी करते देखे गए। भोजन अवकाश में कुछ जगह पर बच्चों को हलवा पूड़ी तो कुछ स्कूलों में खीर पूड़ी परोसी गई।
विज्ञापन

घुघली के अमोढ़ा परिषदीय में सर्वाधिक उपस्थिति
स्कूल खुलने के पहले दिन खराब मौसम के कारण बच्चों की उपस्थिति नाममात्र की रही। लेकिन जनपद का कोई स्कूल ऐसा नहीं जहां बच्चों के न पहुंचने पर स्कूल सूने रहे हों। विभाग के मुताबिक, सर्वाधिक उपस्थिति घुघली के अमोढ़ा कंपोजिट में रही। यहां कुल 170 नामांकन के सापेक्ष 110 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। प्रधानाध्यापक रिजवानुल्ला की अगुवाई में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। तैनात सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
गैरहाजिर रहे चार शिक्षकों को नोटिस
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन सभी शिक्षकों व स्कूल कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य थी लेकिन चार शिक्षक पहले दिन ही बिना कारण बताए नदारद रहे। बीएसए के निरीक्षण में यह जानकारी मिली। बीएसए सर्वप्रथम सदर के कंपोजिट पिपरा रसूलपुर कंपोजिट पहुंचे जहां की प्रधानाध्यापक किरन त्रिपाठी व सहायक अध्यापिका गरिमा सरोज अनुपस्थित मिलीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने खुद बच्चों का गृहकार्य जांच किया और बेहतर तरीके से काम पूरा करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहित किया। सदर के ही कंपोजिट चौपरिया की जांच में भी सहायक अध्यापिका नीलम पांडेय व शिक्षामित्र गीता सिंह गैरमौजूद मिलीं।
ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 24 जून तक
शासन के निर्देशानुसार स्कूलों को मंगलवार खोला गया लेकिन मंगलवार को ही शासन स्तर से एक नया आदेश जारी कर ग्रीष्मकालीन अवकाश को 24 जून तक बढ़ा दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने मंगलवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के अपर सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी किया है कि अब प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 24 जून तक रहेंगे। इसलिए अब सभी स्कूल 25 जून को खुलेंगे। 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योग के लिए स्कूल खुलेंगे जिसमें सभी शिक्षक व विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
वर्जन
जनपद के सभी स्कूलों को साफ सुथरा कर खोलने के निर्देश गए थे जिसका सभी स्कूलों में अनुपालन किया गया। सदर के कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया गया। चार अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

-सुरजीत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed