सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cricket: Biraicha and Nandanagar won

क्रिकेट : बिरईचा और नंदानगर को मिली जीत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Biraicha and Nandanagar won
विज्ञापन
स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए
Trending Videos

महराजगंज। डीएवी क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित पं. कमलाकांत मिश्र–चतुर्भुज मिश्र स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को तीन मैच खेले गए।
पहला मुकाबला बिरईचा और कप्तानगंज के बीच खेला गया। कप्तानगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में बिरईचा की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरा मैच धर्मपुर और चंपारण (बिहार) के बीच खेला गया। धर्मपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंपारण की टीम ने आठ ओवर में ही 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
तीसरा मुकाबला नंदानगर और चंपारण के बीच खेला गया। चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। जवाब में नंदानगर की टीम भी 118 रन ही बना सकी, जिससे मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद कराए गए सुपर ओवर में नंदानगर की टीम ने 5 रन से जीत हासिल की। बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक चंद्रमौली मिश्र और अभिनव मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed